{"_id":"69b79b9d2834e3f6db0e4916","slug":"watch-the-municipal-corporations-bulldozer-action-against-scrap-dealers-korba-news-c-1-1-noi1487-4055274-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में प्रशासन की सख्ती, बिना अनुमति संचालित कबाड़ अड्डों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में प्रशासन की सख्ती, बिना अनुमति संचालित कबाड़ अड्डों पर चला बुलडोजर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 12:21 PM IST
Link Copied
कोरबा में कबाड़ के अवैध कारोबारियों के ठिकाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित अवैध कबाड़ यार्डों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से कबाड़ के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के तहत शहर के कोतवाली राताखार क्षेत्र में संचालित कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू के अवैध रूप से बनाए गए यार्ड को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से पूरे यार्ड को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि यह यार्ड बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था और यहां बड़ी मात्रा में कबाड़ का संग्रह किया जाता था।
इसी तरह बुधवार को रामनगर इलाके में तनवीर कबाड़ी के ठिकाने पर भी कार्रवाई की गई। यहां भी अवैध कब्जे में बनाए गए ढांचे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
उधर, कोरकोमा क्षेत्र में संचालित एक अन्य अवैध कबाड़ ठिकाने पर भी बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को हटाया गया।
नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि शहर में बिना अनुमति संचालित कबाड़ यार्डों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राताखार, रामनगर और कोरकोमा क्षेत्र में यह कार्यवाही की गई है जहां पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम से पत्र मिला था जहां उन्हें पुलिस बल की मांग की गई थी। 30 से 40 की संख्या में बल तैनात किए गए हैं जो नगर निगम के साथ मिलकर कबाड़ दुकान पर कार्यवाही की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।