सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Water Continues to Flow Unabated from Bilaspur Reservoir Farmers Fear Crop Damage as Efforts to Halt the Flow

Raigarh : बिलासपुर जलाशय से लगातार बह रहा पानी, किसानों में फसल नुकसान का डर, पानी रोकने का प्रयास जारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 07:01 PM IST
Water Continues to Flow Unabated from Bilaspur Reservoir Farmers Fear Crop Damage as Efforts to Halt the Flow
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल शाम से आज दोपहर तक बिलासपुर जलाशय का पानी सड़कों में बहते हुए किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है। जिससे अब किसानों में फसल नुकसान का डर बना हुआ है। कल शाम कुछ किसानों के द्वारा खेत में पानी डालने के दौरान गेट खोलने का प्रयास किया गया जिसके बाद से आज दोपहर तकरीबन 19 घंटे से अधिक समय तक पानी बह लगातार रहा है, जिसे रोकने का प्रयास भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 18 किलोमीटर दूर भूपदेवपुर में स्थित बिलासपुर जलाशय का निर्माण सन् 1975-76 के आसपास हुआ था। पहाडो से घिरे बिलासपुर जलाशय में रामझरना के कुंड से निकलता हुआ पानी के अलावा आसपास के पहाड़ों से भी बारो महीना पानी आता है जिससे यह डेम हमेशा पानी से लबालब भरा रहता है। गांव के ग्रामीण बताते हैं कि भूपदेवपुर, दर्री, कीरतमाल, कुशवाबहरी, डोंगीतराई, कोड़तराई के अलावा अन्य आसपास के गांव के किसानों के लिये यह डेम एक वारदान है। बिलासपुर जलाशय से पानी लेकर इस क्षेत्र के किसान धान, मुंगफली, भुट्टा के अलावा अन्य फसलों की खेती करके अपने व अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहे हैं।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बिलासपुर जलाशय डेम तकरीबन 2 एकड़ में फैला है, और डेम की भराव क्षमता 3 मिलयन क्यूबिक मीटर है वर्तमान में 2.8 मिलयन क्यूबिक मीटर पानी है और 18 फीट गहरा है। कल शाम गांव के कुछ किसानों के द्वारा अपने खेतों में पानी पलाने के लिये डेम के गेट का खोलने का प्रयास किया गया जिसके बाद से कल शाम से लेकर आज दोपहर 2 बजे तक तकरीबन 1 फीट पानी बह चुका है, जिसे रोकने का काम लगातार जारी है। पानी के बहाव को जल्द ही रोका नही जाता है तो फसल नुकसान होनें की भी बात कही जा रही है।

किसानों ने खोला था गेट
गांव के किसान भोजराम यादव ने बताया कि धान की खेती में पानी डालने के लिये कल शाम 4 बजे के आसपास कुछ किसानों के द्वारा डेम का गेट खोला गया था, जिसके बाद से गेट बंद नही हो रहा है और पानी सड़कों से होते हुए खेतों तक पहुंच रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की टीम यहां पहुंची थी और रात भर यहां रूके हुए थे। गेट को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले से खराब है डेम का गेट
गांव के अन्य ग्रामीण राजेश कुमार साहू ने बताया कि कल शाम खेत में पानी डालने के लिये गेट खोला गया था। जिससे एकाएक पानी का बहाव बढ़ गया, गेट पहले से ही खराब था, जिसे बोरी डालकर बंद किया गया था। रात में बहुत तेजी के साथ पानी बह रहा था और सुबह पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ है। ग्रामीणों के फसलों को अभी तक किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ है।

पानी रोकने चल रहा प्रयास
मौके पर पहुंचे सब डिवीवन आफिसर दिलेश्वर पात्रे ने बताया कि रात में सूचना मिली कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा गेट खोलने का प्रयास गया, जिसके बाद से लगातार पानी बह रहा है। पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है, दो से तीन घंटे में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जयराम ठाकुर का हमला,'आपदा में प्रदेश सरकार ने क्या किया?'

21 Mar 2026

ज्वालापुर के मस्जिदों में अदा की गई ईद के अवसर नमाज

21 Mar 2026

लखनऊ: सीएम योगी बोले- हर व्यक्ति ने प्रकृति के साथ हो रहे दुष्परिणाम को झेला है

21 Mar 2026

राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कंगना के खिलाफ फूटा गुस्सा

21 Mar 2026

श्री हरमंदिर साहिब में बेरियों पर आई बेरों की बहार, संगत में उत्साह

21 Mar 2026
विज्ञापन

चकराता रोड ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज

21 Mar 2026

क्लेमेंटटाउन सुभाष नगर ईदगाह में अदा की ईद की नमाज, अमन चैन के लिए मांगी दुआएं

21 Mar 2026
विज्ञापन

मूल निवास भू-कानून के मुद्दों को लेकर पत्रकारवार्ता

21 Mar 2026

पठानकोट में ओरवलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

21 Mar 2026

Video: लखीमपुर खीरी में अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, गले लगकर दी मुबारकबाद

21 Mar 2026

बीकेडी के पास लाइन पर गिरा सूखा हुआ पेड़, शहर के सभी फीडर रहे प्रभावित

21 Mar 2026

VIDEO: उधारी के बहाने बुलाकर किडनैपिंग, आगरा में युवकों से मारपीट कर UPI से लूटी रकम

21 Mar 2026

VIDEO: चोरी के आरोप में कर्मचारी को पीटा, दरोगा पर प्राथमिकी

21 Mar 2026

VIDEO: अवैध गोदाम पर छापा मारकर जब्त किए 128 सिलिंडर, प्राथमिकी दर्ज

21 Mar 2026

जालंधर में अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी

21 Mar 2026

लालजीत भुल्लर मामले में सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा

धर्मकोट में सीएम भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले किसानों को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की

21 Mar 2026

ललितपुर में बारिश से चौपट हुई फसल के तत्काल मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर किसानों का हंगामा

21 Mar 2026

फरीदाबाद में मर्डर से हड़कंप: अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

21 Mar 2026

LPG Crisis: फरीदाबाद में उपभोक्ताओं को राहत नहीं, सर्वर के कारण गैस बुकिंग अटकी

21 Mar 2026

Faridabad: 'बिल्डर चला रहा मनमनी', सोसायटी में जनरेटर डीजल यूनिट 45 रुपये करने पर निवासियों का प्रदर्शन

21 Mar 2026

VIDEO: ईद-उल-फितर पर गाजीपुर में दिखा भाईचारा, शांति के बीच अदा हुई नमाज

21 Mar 2026

गोंडा: ईद-उल-फितर पर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी ने किया शहर का भ्रमण

21 Mar 2026

रायबरेली: ईद की छाई खुशियां, अकीदत के साथ हुई नमाज

21 Mar 2026

कानपुर: घाटमपुर में आधी रात बरसी आफत, तेज बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

21 Mar 2026

लखनऊ: शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज, जताया विरोध

21 Mar 2026

लखनऊ: बड़े इमामबाड़े पर ईद की नमाज अदा करते शिया समुदाय के लोग

21 Mar 2026

VIDEO: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026

भगवंत सिंह मान ने लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया, DM सुसाइड केस से जुड़ा मामला

यमुनानगर में अमादलपुर रोड पर गैस संकट, एजेंसी संचालक फरार; उपभोक्ताओं का हंगामा

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed