आगरा। पश्चिम एशिया में युद्ध से पैदा हुए गैस संकट के बीच ताजनगरी में सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की सख्ती के बाद शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने जगनेर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध गोदाम से 128 गैस सिलिंडर जब्त किए। सिलिंडर जमाखोरी करने पर मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगनेर के तातपुर बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक के पास एक मकान में घरेलू सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग का खेल चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्यप्रकाश, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य व सुमल्लिका शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।