Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A Bountiful Bloom of Berries on the Trees at Sri Harmandir Sahib; Excitement Among the Congregation
{"_id":"69be4a51651072026f0b3625","slug":"video-a-bountiful-bloom-of-berries-on-the-trees-at-sri-harmandir-sahib-excitement-among-the-congregation-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब में बेरियों पर आई बेरों की बहार, संगत में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब में बेरियों पर आई बेरों की बहार, संगत में उत्साह
श्री हरमंदिर साहिब में हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक बेरियों पर बेर लगने से रौनक बढ़ गई है। दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित प्राचीन बेरियां—दुखभंजनी बेरी, बेर बाबा बूढ़ा जी और लाची बेरी—इस समय श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
दरबार साहिब आने वाली संगत की गहरी आस्था का आलम यह है कि लोग घंटों तक इन बेरियों के नीचे बैठकर इंतजार करते हैं कि कब कोई बेर अपने आप नीचे गिरे। सिख परंपराओं के अनुसार इन ऐतिहासिक बेरियों से बेर तोड़ना मना है, इसलिए श्रद्धालु केवल जमीन पर गिरे हुए बेर को ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
दुखभंजनी बेरी का महत्व इतिहास से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि यहां बीबी रजनी जी के पति के दुख दूर हुए थे। आज भी श्रद्धालु इन बेरों को सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि गुरु घर की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक मानते हैं।
परिक्रमा में बेरियों के नीचे बैठी संगत जहां गुरबाणी का जाप करती है, वहीं जब कोई बेर गिरता है तो उसे माथे से लगाकर श्रद्धा के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करती है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस आध्यात्मिक दृश्य को देखकर भावुक हो जाते हैं।
यह दृश्य आस्था, धैर्य और भक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश करता है, जहां एक छोटे से फल की प्रतीक्षा में लोग सांसारिक चिंताओं को भूलकर प्रभु भक्ति में लीन दिखाई देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।