Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Farmers stopped ahead of CM Bhagwant Singh Mann's visit to Dharamkot; scuffle with police ensues.
{"_id":"69be44a1c6aa7dc6a101f612","slug":"video-farmers-stopped-ahead-of-cm-bhagwant-singh-manns-visit-to-dharamkot-scuffle-with-police-ensues-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मकोट में सीएम भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले किसानों को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मकोट में सीएम भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले किसानों को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की
मोगा के हलका धर्मकोट में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुख्यमंत्री ने आज धर्मकोट के दाना मंडी में रैली के साथ-साथ कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले थे। इस दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए गांव लोहगढ़ में इकट्ठा हो रहे थे। लेकिन प्रशासन ने किसानों को रैली स्थल तक पहुंचने से पहले ही गांव लोहगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जब किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि पहले नेताओं द्वारा लोगों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था, लेकिन अब वही नेता सवालों से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ अन्याय और दमन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से पंजाब में बढ़ते नशे, कथित फर्जी एनकाउंटर, खनौरी धरने से किसानों को हटाने और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और 2027 के चुनाव तक हर गांव और इलाके में सरकार के मंत्रियों और विधायकों का विरोध किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।