{"_id":"69be46687f472b2ad30dcef5","slug":"video-eid-prayers-offered-in-jalandhar-mp-charanjit-singh-channi-arrives-at-the-eidgah-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शाही जामा मस्जिद, गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह ग्राउंड में अमन-शांति की दुआ की गई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर पहुंचे और मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी।
चन्नी ने मुस्लिम भाइयों के साथ बैठकर नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि की दुआ की। ईदगाह में नमाज के बाद उन्होंने सभी को रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अकाली दल के हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढिंडसा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मुस्लिम समुदाय से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सांसद चन्नी ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सांझी संस्कृति और आपसी भाईचारा है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश देता है। सुशील रिंकू ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए सुख-शांति और तरक्की की कामना की। मुस्लिम संगठन पंजाब के पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने सभी का आभार जताया और गले मिलकर ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को त्यौहार मिल मनाने चाहिए जिससे खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।