{"_id":"670916feb3f56f5c780200d7","slug":"video-mla-lata-usendi-performed-garba-dance-in-kondagaon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोंडागांव में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्र, विधायक लता उसेंडी ने किया गरबा नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोंडागांव में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्र, विधायक लता उसेंडी ने किया गरबा नृत्य
कोंडागांव में जिला मुख्यालय सहित सभी गांवों और कस्बों में नवरात्रि का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर देवी दुर्गा के दर्शन किए और पारंपरिक नृत्य व गरबा में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी कई पंडालों में उपस्थित रहीं। उन्होंने माता के दर्शन के साथ भक्तों के संग गरबा नृत्य किया, जिसे देख श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा कि वह हर वर्ष इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं और माता रानी से क्षेत्र के लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।