Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
The unbridled speed of minors in Kondagaon has become a danger in Kondagaon
{"_id":"6876540168297748b706cfb0","slug":"video-the-unbridled-speed-of-minors-in-kondagaon-has-become-a-danger-in-kondagaon-2025-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में नाबालिगों की बेलगाम रफ्तार बनी खतरा, अभिभावकों की अनदेखी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में नाबालिगों की बेलगाम रफ्तार बनी खतरा, अभिभावकों की अनदेखी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका
कोंडागांव नगर के लगभग सभी प्रमुख स्कूलों में नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा बाइक और स्कूटर से स्कूल आने-जाने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों की जानकारी के ये किशोर वाहन चला रहे हैं, जिससे खुद उनकी जान और साथ ही राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और अभिभावकों से समझाइश भी दी जा रही है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। बावजूद इसके, स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा। अभिभावक या तो इसे नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
एडिशनल एसपी कौशलेंद्र पटेल ने इस संबंध में कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज के लिए गंभीर खतरे का संकेत भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग लगातार स्कूलों में जाकर बच्चों को समझा रहा है, लेकिन जब तक परिवार साथ नहीं देगा, तब तक इस समस्या का समाधान मुश्किल है। बिना लाइसेंस वाहन चलाना एक दंडनीय अपराध है, और यदि किसी दुर्घटना में नाबालिग शामिल पाया जाता है, तो उसके माता-पिता या अभिभावकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समाज जागरूक हो और हर अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझे।
अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित परिवहन साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। यदि अब भी लापरवाही बरती गई, तो इसका खामियाजा किसी बड़े हादसे के रूप में सामने आ सकता है, जिसकी भरपाई न तो कानून कर सकेगा और न ही पछतावा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।