राजनांदगांव शहर के गंज लाइन के पास स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया और भोग प्रसादी का विवरण किया जा रहा हैं,हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर विधि विधान से पूजा पाठ हवन यज्ञ किया जा रहा हैं,इसके साथ ही मंदिर को आकर्षक लाइट के साथ सजाय गया हैं,जहां बड़ी संख्या में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही हैं।
पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही हैं,राजनांदगांव में भी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही हैं,शहर के प्रमुख गंज लाइन स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में सुबह से ही हनुमान जन्म उत्सव को लेकर विशेष पूजा अर्चना हवन और भोग प्रसाद के वितरण के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ और अन्य कार्यक्रम किया जा रहे हैं,जहां बड़ी संख्या में हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही हैं,राजनांदगांव का यह बालाजी हनुमान मंदिर है जो लगभग 150 साल से अधिक पुराना हैं,मंदिर में विशेष पूजा अर्चना प्रति मंगलवार को की जाती हैं,वही हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य पूजा अर्चना की जा रही हैं,जहां बड़ी संख्या में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।

.- फोटो : credit
.- फोटो : credit