Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Chandigarh: 20-year-old youth stabbed to death in Dadwa, incident captured on CCTV
{"_id":"6a043a0a9dea0f7e4d0fa040","slug":"chandigarh-20-year-old-youth-stabbed-to-death-in-dadwa-incident-captured-on-cctv-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दड़वा में 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से हत्या, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दड़वा में 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से हत्या, वारदात CCTV में कैद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 13 May 2026 02:17 PM IST
चंडीगढ़ के दड़वा की गैस कॉलोनी में मंगलवार शाम 18 फीट रोड पर 20 वर्षीय युवक सूरज उर्फ सागर की चार-पांच युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे जबकि सूरज सड़क पर करीब 25 मिनट तक तड़पता रहा। वारदात शाम करीब सवा छह बजे गुरुद्वारा साहिब के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी युवक को घेरकर लगातार चाकुओं से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सूरज जान बचाने के लिए भागता रहा लेकिन आरोपी उसे लात-घूंसों से पीटते हुए लगातार वार करते रहे। परिजनों का आरोप है कि वारदात के दौरान किसी ने न पुलिस को समय पर सूचना दी और न ही एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। पिता मुकेश ने कहा कि अगर लोग डंडे लेकर भी आगे आ जाते तो उनका बेटा बच सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ने में समय लगने की बात कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।