{"_id":"68a98e094479ceea84087f57","slug":"video-amar-ujala-aparajita-dehradun-experts-taught-law-to-the-girl-students-and-also-gave-them-guru-mantras-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने पढ़ाया कानून का पाठ, स्वस्थ रहने के गुरुमंत्र भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने पढ़ाया कानून का पाठ, स्वस्थ रहने के गुरुमंत्र भी दिए
बहुत हुआ, बस बहुत हुआ हम न अब सह पाएंगे और साथ में मिलकर हम सब अब अपराजिता को आगे बढ़ाएंगे... यह कविता अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका ने सुनाई तो सभागार तालियों से गूंज उठा। शुक्रवार को सहस्रधारा रोड स्थित ख्रिस्त ज्योति अकादमी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को विशेषज्ञों ने कानून का पाठ पढ़ाने के साथ स्वस्थ रहने के गुरुमंत्र भी दिए। विद्यालय की छात्राओं ने एक जिंदगी मेरी सौ ख्वाईशां... गीत की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। भूमिका ने स्वरचित कविता की प्रस्तुति से महिला सशक्तीकरण का अर्थ समझाया। विशेषज्ञों ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। प्रधानाचार्य विकास एंथोनी ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम समय की जरूरत हैं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रुबी जोसफ्स, रीमा खंडेलवाल, नितिन, मंजू राज, मानिक, भारती रावत, दीपिका बिष्ट, यामिनी शर्मा आदि मौजूद रहीं। एसआई रजनी चमोली ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ खुलकर बात करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, आपके खिलाफ होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध के खिलाफ अगर आप चुप्पी तोड़ेंगे तो इससे अपराधियों के हौसले भी टूटेंगे। कोई भी अपराध छुपाएं नहीं, पुलिस या अपने अभिभावकों को इसकी सूचना अवश्य दें। साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी अजनबी से सोशल मीडिया पर बात न करें और न ही फोन में आने वाला कोई ओटीपी साझा करें। कोरोनेशन अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तुलसी बिष्ट ने कहा, फास्ट फूड का सेवन और सुबह नाश्ता न करने की आदत बालिकाओं को खून की कमी का शिकार बना रही है। हरी सब्जियों के सेवन से इससे बचा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।