{"_id":"6741a11fc5d87fa4ab02a20d","slug":"video-congress-protests-demanding-the-arrest-of-adani-dehradun-news","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अदाणी की गिरफ्तारी की मांग लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अदाणी की गिरफ्तारी की मांग लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वत के आरोपों पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर में शनिवार को प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता में कहा, अमेरिकी प्रतिभूति विनिमय आयोग (सीईसी) का आरोप है कि गौतम अदाणी और उसके सात सहयोगियों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल करने के लिए भारतीय अफसरों को 2000 करोड़ से ज्यादा की रिश्वत देने की पेशकश की। यह अनुबंध आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, ओडिसा और तमिलनाडु राज्य से संबंधित थे। कहा, अमेरिका में अदाणी पर लगे आरोपों से स्पष्ट है कि वहां एफसीपीए कानून का भी उल्लंघन हुआ है। धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। आरोप लगाया, अदाणी को प्रधानमंत्री मोदी की पूरी शह है। कांग्रेस 23 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर अदाणी और केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।