{"_id":"6740bb30ce390a9a3a09e1b0","slug":"video-brabka-ma-pahal-bra-falda-lita-sa-rashana-haaa-kada-saha-bb-satadayama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाराबंकी में पहली बार फ्लड लाइटों से रोशन हुआ केडी सिंह बाबू स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाराबंकी में पहली बार फ्लड लाइटों से रोशन हुआ केडी सिंह बाबू स्टेडियम
बाराबंकी में शहर का केडी सिंह बाबू स्टेडियम फ्लैट लाइड की दूधिया रोशनी से नहा गया है। शुक्रवार की शाम जब फ्लड लाइटें जली तो खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हो गया। शहर वासी स्टेडियम में यह नजारा देखने के लिए भी पहुंचे। सेल्फी और फोटो का दौर भी चला। डीएम सत्येंद्र कुमार ने दो महीने पहले स्टेडियम में लाइटें लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। स्टेडियम में चारों ओर आठ लाइट लगाई गईं हैं। एक खंभे में पांच 500-500 वाट की 10 एलईडी लाइट लगाई गई है और ऐसे दस खंभे हैं। ऐसे में करीब 40000 वाट की रोशनी से जगमग स्टेडियम में पहले ही दिन चहल पहल दिखी। देर शाम तक लोग यहां व्यायाम और दौड़ का अभ्यास करते नजर आए। शनिवार की रात यहां पहली बार नाइट क्रिकेट लीग मैच का आयोजन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।