{"_id":"6740bb3cb0b9b9a5810e32d8","slug":"video-brabka-ma-khatha-ka-sakata-sa-npr-b-npr-hae-ka-shha-matara-thakha-vataranae-vayavasatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाराबंकी में खाद के संकट से रू-ब-रू हुए कृषि मंत्री, देखी वितरण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाराबंकी में खाद के संकट से रू-ब-रू हुए कृषि मंत्री, देखी वितरण व्यवस्था
बाराबंकी में रबी फसलों की बोआई के लिए चल रहे खाद के संकट के बीच कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने दो साधन सहकारी समितियों के साथ इफको व एक निजी उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर खाद की उपलब्धता और खेती बाड़ी में समस्याओं पर चर्चा की तो पिछले कई दिनों से खाद न होने का संकट बताया। वितरण व्यवस्था और ओवररेटिंग रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली, जिस पर अधिकारी अपना पक्ष देते नजर आए। जरूरतमंद किसानों को कंबल बांटे। कृषि मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हर जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाई जा रही है। बाराबंकी जनपद मॉडल रूप में विकसित हो रहा है। यहां के किसान काफी जागरूक हैं। औद्यानिक, औषधीय एवं फूलों की खेती में नए-नए प्रयोग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने पिछले सात आठ सालों में अपनी आ कई गुना तक बढ़ाई है। कृषि से जुड़े तमाम उद्योग यहां स्थापित हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।