{"_id":"699588151f28c1e83b080bfb","slug":"video-hundreds-of-taxi-drivers-started-a-sit-in-protest-at-dehradun-airport-jollygrant-video-news-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का धरना-प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का धरना-प्रदर्शन शुरू
देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम एक कंपनी को दिए जाने से नाराज सैकड़ो टैक्सी चालकों में एयरपोर्ट पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। सैकड़ों टैक्सी चालकों ने उबर कंपनी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। टैक्सी चालकों का आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर वो दशकों से अपनी टैक्सी सेवाएं दे रहे हैं। अब एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा टैक्सी संचालन का काम उबर कंपनी को दे दिया गया है। जिससे नाराज चालकों ने एयरपोर्ट पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टैक्सी चालकों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल मौके पर पहुंचे। कहा कि एक तरफ स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ो टैक्सी चालकों का रोजगार चौपट किया जा रहा है। इस मामले में वह पूरी तरह से टैक्सी चालकों के साथ हैं। टैक्सी चालकों का यह भी कहना है कि यदि उबर कंपनी द्वारा यहां पर अपना टैक्सी काउंटर चलाया गया तो वह विरोध में टैक्सी सेवाएं बंद कर देंगे। टैक्सी चालकों ने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। इस वक्त एयरपोर्ट पर भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है और काफी पुलिस और तमाम सिक्योरिटी फोर्स तैनात कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।