{"_id":"69d0ade54d3fc7bd41084f6a","slug":"video-rajpur-road-shooting-continuous-police-checks-dehradun-video-news-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग
देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बाग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है। इधर, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। इससे पहले पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, शुक्रवार रात गुनियाल गांव में दो आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल आरोपी की पहचान खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि 75 वर्षीय ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साढ़ू और एक साथी के साथ सुबह टहलने निकले थे। घर से करीब 200 मीटर दूर मसूरी रोड पर दो तेज रफ्तार कारों में सवार युवकों के बीच चल रही ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।