{"_id":"699064f41868e698970f96e1","slug":"video-akp-academy-beats-jaico-by-92-runs-in-faridabad-cricket-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: 40 ओवर के रोमांचक मुकाबले में एकेपी अकादमी ने जाइको को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: 40 ओवर के रोमांचक मुकाबले में एकेपी अकादमी ने जाइको को दी मात
राहुल तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:35 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद।खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी और जाइको क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इस 40 ओवर के मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए जीत दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि अंत में एकेपी अकादमी ने आसानी से 92 रन से इस मुकाबले को जीत लिया। मैच शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने 2019 में हुए पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई एकेपी क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाइको की टीम 27.1 ओवर में सिर्फ 226 रन पर ऑल आउट हो गई। एकेपी की ओर से कृष्णा सिंह ने सर्वाधिक 118 रन की पारी खेली जबकि दिविज खत्री ने 73 और आदर्श जायसवाल ने 59 रन का योगदान दिया। जाइको के लिए हिमांशु ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिए।
इसके जवाब में जाइको की ओर से बल्लेबाजी को आए राधे ने 55 रनों की पारी खेली जबकि लक्ष्य ने 36 रन बनाए। एकेपी के लिए अरशद ने चार और सात्विक बब्बर ने दो विकेट लिए। 118 रन की शानदार पारी खेलने वाले कृष्णा सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।