{"_id":"6999c69a03f345708a0c5f3e","slug":"video-si-ravi-died-in-mujesar-factory-fire-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: मुजेसर फैक्टरी अग्निकांड में एसआई रवि की मौत, अब तक चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: मुजेसर फैक्टरी अग्निकांड में एसआई रवि की मौत, अब तक चार लोगों की जान गई
फरीदाबाद सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में फैक्टरी में आग के बाद धमाके में झुलसे एसआई रवि कुमार शहीद हो गए। शनिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में मौत का आंकड़ा अब चार हो गया है। इससे पहले कालका जी लुबिक्रेंट फैक्टरी के मालिक के बेटे अभिषेक मोगा, उनके कर्मचारी प्रदीप, दमकल विभाग के कर्मी भविचंद की भी हादसे में मौत हो चुकी है।
फैक्टरी में आग लगने का ये हादसा सोमवार 16 फरवरी को हुआ था। कालका जी लुब्रिकेंट फैक्टरी में आग की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची। आग बुझाने के काम के दौरान अचानक से यहां रखे केमिकल ड्रमों में धमाके होने लगे। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी, फैक्टरी मालिक, कर्मचारी व गुजर रहे राहगीर भी झुलस गए थे। कुल 37 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से अधिकतर को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।