{"_id":"6a7f15ce38dad5bc660cc4c0","slug":"video-har-ghar-tiranga-2026-female-students-took-out-a-tiranga-yatra-in-muradnagar-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Tiranga 2026: मुरादनगर में छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Har Ghar Tiranga 2026: मुरादनगर में छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगे
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को कन्या पाठशाला से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। यात्रा सरना रोड, मेन बाजार, रावली रोड, चुंगी नंबर-3, गौरी शंकर मंदिर और मोहल्ला तेलियान से होते हुए विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य अम्बर शर्मा ने तिरंगा फहराकर किया। विनोद मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रधानाचार्य अम्बर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्मों से देश को महान बनाने में योगदान देना चाहिए। यात्रा के दौरान व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और तिरंगे वितरित किए। यात्रा के दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। आयोजकों ने पुलिस टीम के सहयोग की सराहना की। महेश गर्ग, मोहित गर्ग, नरेंद्र शर्मा, यश शर्मा, राजकुमार गर्ग, बबलू, गोपाल गुप्ता, सतीश मित्तल, अरविंद भारतीय, मनोज शर्मा, अरविंद सिंघल, कुलदीप त्यागी, आकाश मिश्र,संदीप कंसल, श्रुति वर्मा, अनीता रानी, संगीता धामा, अन्नू सिंह, कुसुमलता, प्रदीप कुमार, संदीप, स्वाति शर्मा, छवि गर्ग, अन्नू प्रजापति, शीतल और किरण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।