{"_id":"68204360e2fc80904c0d6284","slug":"video-robbery-accused-arrested-in-police-encounter-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट व छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी स्थित मीठेपुर का रहने वाला नसीमुद्दीन उर्फ बड्डा है। मूलरूप से वह हापुड़ के धौलाना स्थित पीपलहेड़ा निवासी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात हिंडन पुल चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया था। वहीं बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला। पीछा करने व जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर पर लगी और पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी व लूट की कई वारदातें स्वीकार कीं। यहां तक कि दो दिन पहले ही उसने दिल्ली में अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल के दम पर युवक से मोबाइल व चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, दो कारतूस, दो डेबिट कार्ड और 48750 रुपये की नकदी बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।