{"_id":"675eecb9f8de868fac084d3d","slug":"video-ashiyara-allottees-demonstrated-in-gurugram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम में आशियारा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम में आशियारा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से की मुलाकात
गुरुग्राम सेक्टर-37 स्थित आशियारा के फ्लैट खरीदारों ने हरेरा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आवंटी अपने घरों की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राव नरबीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया। इसके पहले हरेरा कार्यालय और साइट पर आवंटियों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद आवंटियों का समूह हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने हरेरा के सदस्य अशोक सांगवान और सीनियर टाउन प्लानर रेणुका सिंह को फोन कर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कहा। इसको लेकर सोमवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री के अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में इसकी बुकिंग हुई थी। आवंटियों को जनवरी 2023 में उनके फ्लैट मिल जाने थे मगर कई किस्म की गड़बड़ियों के कारण इसके 720 आवंटियों को फ्लैट नहीं मिले। लोगों ने शिकायत की कि निवासियों ने अपने फ्लैट की पूरी राशि दे दी मगर अभी तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। पिछले दो साल से वे अपने घरों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राव नरबीर सिंह की पहल पर उन्हें कुछ उम्मीद जगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।