Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Demand for action in Mahapanchayat of seven villages in case of assault on student in Amity University
{"_id":"69aeb943ca912b12b40f62c7","slug":"video-demand-for-action-in-mahapanchayat-of-seven-villages-in-case-of-assault-on-student-in-amity-university-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट, सात गांवों की महापंचायत में उठी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट, सात गांवों की महापंचायत में उठी कार्रवाई की मांग
गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में हुए मारपीट के मामले को लेकर आसपास के गांवों में नाराजगी बढ़ गई है। इस मामले को लेकर पचगांव पंचायत भवन में सात गांवों की पंचायत बुलाई गई, जिसमें पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। पंचायत के बाद क्षेत्र के करीब 10 प्रभावशाली ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत करने पहुंचा। उन्होंने मांग की कि मारपीट करने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित छात्र को न्याय मिले। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ दिन का समय मांगा है। फिलहाल यूनिवर्सिटी में छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं।
बताया गया कि तीन फरवरी को कुछ छात्रों ने गांव के एक विद्यार्थी के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मानेसर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
पंचायत में शामिल गांवों के लोगों ने कहा कि अगर 20 दिनों के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद आगे की कार्रवाई करेंगे। साथ ही पंचायत ने 10 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है, जो इस मामले पर नजर रखेगी और यूनिवर्सिटी प्रशासन से लगातार बातचीत करेगी।
पंचायत में इस मामले को लेकर एक विशेष कमेटी भी बनाई गई। इस कमेटी में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच राजवीर बाघनकी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पंकज सरपंच ग्वालियर, अजय सरपंच कुकड़ोला, विष्णु सरपंच पोखरपुर और देसू सरपंच फजलवास भी कमेटी में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।