{"_id":"69f7605fd21309a18f021156","slug":"video-gurugram-team-selected-in-trials-of-state-level-basketball-competition-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में जिले की चुनी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में जिले की चुनी गई टीम
गुरुग्राम। 58वीं राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से 100 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर खेलने का उत्साह साफ देखने को मिला।
ट्रायल के आधार पर चयन समिति द्वारा बालक और बालिका वर्ग में 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल कौशल और टीम वर्क को प्रमुखता से परखा गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 10 मई तक रोहतक के किलोई स्थित शिव मेमोरियल बास्केटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 मई को सुबह 10 बजे होगा, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।