{"_id":"69f70b3a92cf2427110a16cf","slug":"video-strict-surveillance-at-neet-exam-centers-in-budaun-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET 2026: बदायूं में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2026: बदायूं में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
Mukesh Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 02:15 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर रविवार को बदायूं जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई, लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से ही प्रवेश दिया जाने लगा था। दोपहर 1:30 बजे के बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान कई अभ्यर्थी अंतिम समय में केंद्र पहुंचे और जल्दबाजी में प्रवेश करते नजर आए। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और एडमिट कार्ड व पहचान पत्र की जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।