{"_id":"69b6dec3584ab93df6066a46","slug":"video-painting-exhibition-of-women-artists-in-gurugram-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में महिला कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी, लोक कलाओं से आधुनिकता का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में महिला कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी, लोक कलाओं से आधुनिकता का संगम
गुरुग्राम के सेक्टर 28 स्थित म्यूजियो कैमरा के प्रदर्शनी कक्ष में 13 महिलाओं की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। देश के विभिन्न हिस्सों की महिलाओं ने क्रेप डिम आर्ट कलेक्शन समूह के माध्यम से यह चित्र प्रदर्शनी प्रस्तुत की। शुक्रवार से रविवार तक लोगों ने महिला कलाकारों की रचनाएं देखी। जिसमें उन्होंने पेंटिंग के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर लोक कलाओं के साथ आधुनिक कला, अबस्ट्रैक्ट आर्ट, रंगों के अनोखे संयोजन से शांति, प्राकृतिक सौंदर्य, ध्यान, सुलेख कला, ऑयल, वाटर कलर, मिक्सड मीडिया का सुंदर प्रयोग किया है।
प्रदर्शनी का संयोजन करने वाली भावना रस्तोगी ने बताया कि इसमें कुछ महिला कलाकार अन्य प्रोफेशन मेंं है मगर कला के प्रति उनका अनुराग है। डॉ लुबना पेशे से डाॅक्टर हैं मगर वे देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन कर धार्मिक स्थलों के आर्ट को विषय बनाया है। अदिति बोस डिजाइनर है, कैनवास पर कपड़ों को जोड़कर अनोखे प्रयोग किए। प्रदर्शनी में प्रकृति पर आधारित पेंटिंग को खूब पसंद किया गया।अदिति बोस मलिक, भावना प्रसाद रस्तोगी, कपिला माथुर, लुबना साफावी, मनीषा कारकी, निधि चरण, पायल लाल दास, रवीन सूरी, रूही कपूर, सलोनी चावला, शिरीन शंकर, स्मिता भरतिया और जीनिया मदन गुप्ता के अलग-अलग मीडियम में बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।