{"_id":"68baef27f0b70811f809ba3e","slug":"video-waterlogging-on-the-road-connecting-gurugram-sector-37d-to-dwarka-expressway-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में झील में तब्दील हुई सड़क, तीन से चार फीट तक भरा पानी; चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में झील में तब्दील हुई सड़क, तीन से चार फीट तक भरा पानी; चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
गुरुग्राम सेक्टर 37 डी से द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाली सड़क झील में तब्दील हो गई है। इससे फोर व्हीलरों वाहन चालकों का आवागम रूक गया है। बाइक सवार ड्रेन के ऊपर से जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं। गढ़ी हरसरू और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने सेक्टर 37 डी बसई के पास रेलवे क्रॉसिंग नंबर 29 पर सड़क जर्जर हो चुकी है। बारिश के बाद रेलवे क्रॉसिंग नंबर 29 के आगे सेक्टर 37 डी की सड़क झील में तब्दील हो गई है। इससे बाइक और सवार गहने पानी में उतरने से कतराते हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश से एक बाइक सवार में फंस गया था। हालांकि सड़क के एक ओर ड्रेनेज सिस्टम बना हुआ है लेकिन पानी निकासी नहीं हो पा रही है। बाइक सवार ड्रेनेज लाइन से आते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। सेक्टर 37 सी और 37 डी में एक दर्जन से अधिक हाई राइज सोसाइटियां है। ऐसे में लोगों को अब द्वारका एक्सप्रेसवे पर आने जाने में परेशानी हो रही है। बसई फ्लाईओवर से होकर बसई आरओबी से होकर जाने में चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों सेक्टरों के अलावा बसई एन्क्लेव दो, तीन और चार के लोगों को भी दिक्क्तें हो रही है। लोगों की मांग है कि कंकरीट डालकर सड़क को ऊंचा कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।