Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather: U-turn of weather, fog and rain disappeared...temperature will increase further
{"_id":"69883084e5d7c23be80646ec","slug":"up-weather-u-turn-of-weather-fog-and-rain-disappeared-temperature-will-increase-further-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मौसम का यू-टर्न, कोहरा-बारिश हुए गायब...अभी और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मौसम का यू-टर्न, कोहरा-बारिश हुए गायब...अभी और बढ़ेगा तापमान
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Feb 2026 12:13 PM IST
Link Copied
प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी तेज हवाएं चलीं। पछुआ हवा के असर के चलते तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने की संभावना है। दो दिन बाद मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में दिन में तेज धूप देखी गई। धूप इतनी तेज थी कि लोग उसका सामना करने से बच रहे थे।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म हो चुका है। शनिवार सुबह केवल कुशीनगर और बहराइच में ही कोहरे का असर देखा गया। उन्होंने बताया कि आगे दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक मौसम संबंधी किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं है।
कोहरे की विदाई के साथ राजधानी में ठंड में कमी आएगी। दो दिन बाद से तापमान बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को तेज हवाएं चलीं। पछुआ के असर से तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से पारे में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से कोहरे का असर खत्म होने के आसार हैं, जिससे ठंड में भी राहत मिलेगी। हालांकि, हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने से थोड़ी नरमी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सात दिन तक मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में पारा लगभग स्थिर रहेगा। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में हल्की गिरावट संभव है। दक्षिण भारत के कोमोरिन क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती प्रसार बना है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।