{"_id":"6a1d74d2b9ac38b18c0a1261","slug":"video-20-high-school-and-intermediate-toppers-of-up-board-were-honored-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी सम्मान: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी सम्मान: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:32 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में माध्यमिक शिक्षा परिषद व अमर उजाला की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से अखबार पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखबार हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है। सोशल मीडिया से दूरी हमें बनानी होगी। जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। मेधावियों को खुद को निरंतर समसामायिक मुद्दों की जानकारी रखने के लिए नियमित अखबार पढ़ने की आदत बनाने का सुझाव दिया।
प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम एलए बच्चू सिंह ने टॉपरों से कहा कि उनकी मेधा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा मेधावी बनता है तो सबसे अधिक अभिभावक व गुरु ही खुश होते हैं। हमें संयम,अनुशासन व मेहनत से आगे बढ़ते रहना होगा। समय को बर्बाद न करें। किताबों को अधिक से अधिक समय दें। वहीं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम न्यायिक प्रियंका ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे कई लोगों की मेहनत होती हैं। हमें आगे ही देखना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बोर्ड के आठ छात्र गए हुए हैं। उन्होंने अपनी मेधा से जगह पक्की की है। इस मौके पर पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
हाईस्कूल में देवेश कुमार, ऋषिका कुमारी,हरिओम, पवन सिंह,नैतिक भाटी,कौशल कुमार, प्रिया,शिवानी कुमारी गुप्ता, किशन और हिरेश कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में हिमांशी शर्मा,गौरंगी, गुड़िया कुमारी,खुशी,गरिमा,साक्षी शर्मा,यश,आदर्श खारी,सोनिया और कनक को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।