{"_id":"693c346b9d48b5feff00b711","slug":"video-33-feet-christmas-tree-becomes-center-of-attraction-in-noida-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:दिल्ली–एनसीआर में छाया क्रिसमस का क्रेज, DLF मॉल में 33 फीट का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:दिल्ली–एनसीआर में छाया क्रिसमस का क्रेज, DLF मॉल में 33 फीट का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 03:31 PM IST
क्रिसमस में अभी 13 दिन बाकी हैं, लेकिन शहर पहले ही सेंटा की धुन और रौनक में रंगने लगा है। बाजारों में क्रिसमस ट्री सजने शुरू हो गए हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई त्योहार के रंग में डूबा नजर आ रहा है। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक डीएलएफ मॉल में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा 33 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जो इन दिनों आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है। ट्री को देखने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद से लोग लगातार पहुंच रहे हैं।
दिल्ली से आई काजल बताती हैं कि बचपन में सेंटा के गिफ्ट का इंतजार उनकी सबसे खुशनुमा यादों में से एक है। वह कहती हैं कि अब भले उम्र बढ़ गई हो, लेकिन नोएडा में क्रिसमस की रौनक देखकर फिर बचपन वाली खुशी लौट आती है।
जनकपुरी से सबसे बड़े क्रिसमस ट्री को देखने आए हर्ष ने कहा कि दिल्ली में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन नोएडा के इस मॉल में लगे विशाल ट्री के बारे में सुनते ही उन्होंने प्लान बना लिया। 33 फीट का यह ट्री बेहद खूबसूरत है। दोस्तों के साथ खूब फोटो क्लिक किए।
-मयूर विहार से आई पूजा गुप्ता अपने बेटे को क्रिसमस ट्री दिखाने लाई थीं। उन्होंने कहा कि इतने शानदार तरीके से सजाया गया ट्री देखकर उनका भी मन खुश हो गया। वहीं सेक्टर-16 दिल्ली से आई 70 साल की महिलाओं का ग्रुप भी इस भव्य सजावट का लुत्फ उठाते दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।