Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
7 arrested in brawl that broke out while trying to bring down youths climbed onto rooftop to play Holi
{"_id":"69aa9f442c4e3bee9b04ac28","slug":"video-7-arrested-in-brawl-that-broke-out-while-trying-to-bring-down-youths-climbed-onto-rooftop-to-play-holi-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: छत पर होली खेलने के लिए चढ़े युवकों को उतारने के दौरान हुए विवाद में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: छत पर होली खेलने के लिए चढ़े युवकों को उतारने के दौरान हुए विवाद में सात गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:02 PM IST
Link Copied
ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसायटी की छत पर होली खेलने के लिए चढ़े युवकों को नीचे उतारने के दौरान सिक्योरिटी टीम और निवासियों के बीच मारपीट के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है।
सोसायटी के लोगों का दावा है कि सोसायटी में आठ से 10 बाउंसर तैनात किए गए जो लंबे समय तक बिना किसी यूनिफार्म के घूमते है। निवासियों के आपत्ति जताने पर उन्होंने काली टी-शर्ट पहन ली। आरोप है कि सोसायटी में खेल रहे कुछ लोगों ने बाहर से खाना मंगवाया। इसपर बाउंसरों ने खाने की गाड़ी को सोसायटी के गेट पर रोक दिया और निवासियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। सोसायटी के लोगों ने पुलिस बुला दी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद गाड़ी को अंदर प्रवेश दिया गया। पुलिस के जाने के बाद बाउंसरों ने होली पर रंग खेल रहे कुछ निवासियों के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
वहीं पुलिस के मुताबिक कुछ लोग सोसाइटी की छत पर होली मना रहे थे। गार्ड उन्हें रोकने के लिए छत पर गए थे। इस दौरान वह लोग वहां से निकल गए। इस दौरान कुछ युवक खुले में धूम्रपान करने के साथ शराब का सेवन कर रहे थे। सिक्योरिटी मैनेजर ने खुले में शराब पीने का विरोध किया। इस दौरान युवकों ने गार्ड बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
पुलिस ने प्रथम पक्ष से सिक्योरिटी गार्ड जयप्रताप सिंह (32) निवासी गांव चौड़ा रघुनाथपुर सेक्टर-22 नोएडा, असित कुमार (23) निवासी, लविश कुमार (21) निवासी गांव बहलोलपुर और अमन (19) निवासी बहलोलपुर सेक्टर-63 को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष से हंगामा करने वाले सोसाइटी निवासी युवक अभिषेक कुमार (25) निवासी सिवान बिहार, अमिताभ त्रिपाठी (23) निवासी महाराजगंज और नूर आलम (25) निवासी कुशीनगर को किंग्स वुड सोसायटी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी, लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।