{"_id":"6a40d40aac2dea67cb0d234c","slug":"video-car-falls-into-under-construction-pit-in-greater-noida-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण की लापरवाही से फिर हादसा, निर्माणाधीन गड्ढे में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण की लापरवाही से फिर हादसा, निर्माणाधीन गड्ढे में गिरी कार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:28 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शनिवार को अल्फा-1 सेक्टर स्थित रेल विहार सोसायटी के सामने सड़क किनारे खोदे गए निर्माणाधीन गड्ढे में एक कार गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवारों की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की थी और न ही चेतावनी संकेतक लगाए थे। रात और शाम के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्थान पर कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्राधिकरण और संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने, निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और गड्ढों के चारों ओर बैरिकेडिंग व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।