{"_id":"69942d34fc6bf60773078c4f","slug":"video-cbse-board-exam-2026-10th-grade-students-appeared-for-the-maths-exam-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"संपन्न हुई 10वीं की गणित परीक्षा: छात्रों के चेहरे पर दिखी राहत, कुछ के लिए ट्रिग्नोमेट्री बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपन्न हुई 10वीं की गणित परीक्षा: छात्रों के चेहरे पर दिखी राहत, कुछ के लिए ट्रिग्नोमेट्री बनी चुनौती
ज्योति कार्की, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 02:26 PM IST
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को 10वीं कक्षा के छात्रों ने गणित का प्रश्नपत्र दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरे पर राहत और उत्साह दोनों नजर आए। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित और एनसीईआरटी आधारित था, इसलिए उन्हें ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। वहीं कुछ छात्रों के लिए ट्रिग्नोमेट्री और सर्कल से जुड़े प्रश्न चुनौतीपूर्ण साबित हुए।
एक छात्र ने कहा कि लंबे सवालों में समय प्रबंधन सबसे बड़ी दिक्कत रही, जबकि अन्य ने बताया कि ऑब्जेक्टिव प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों का इंतजार करते दिखे। शिक्षकों के अनुसार पेपर का स्तर मध्यम था और अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है। अब छात्रों की नजर अगले विषय की तैयारी पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।