{"_id":"6814aa448c2bd4064507c35a","slug":"video-dadri-mla-missing-from-agriculture-department-hoarding-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के होर्डिंग से दादरी विधायक गायब, अधिकारियों ने साधी चुप्पी, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के होर्डिंग से दादरी विधायक गायब, अधिकारियों ने साधी चुप्पी, जानें क्या है मामला
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 04:49 PM IST
Link Copied
सूरजपुर स्थित विकास भवन में कृषि विभाग की फोटोयुक्त होर्डिंग लगे है। होर्डिग से दादरी विधायक गायब है। वहीं जेवर विधायक के फोटो की भरमार है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे है। वहीं दादरी विधायक का कहना है कि इसको लेकर विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। सूरजपुर में विकास भवन की तीसरी मंजिल पर कृषि विभाग का दफ्तर मौजूद है। उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी के दफ्तर की दीवारों पर दोनों ओर साल भर में हुए कार्यक्रमों के फोटो लगाए हुए है। कृषि विभाग के कार्यक्रमों को फोटोयुक्त प्रदर्शनी लगी हुई है। शासन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें जेवर विधायक और अधिकारियों के फोटो नजर आ रहे है। इनके अलावा दादरी और नोएडा के विधायक का एक भी फोटो नहीं है। दोनों विधायकों के किसानों के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना जाहिर होती है। इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी चाही तो चुप्पी साध ली गई। उपकृषि निदेशक राजीव कुमार का कहना है कि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी कई विभाग के कार्यक्रमों में शामिल हुए है। इनके फोटो लगाए जाएंगे। इसको लेकर संबंधी कर्मचारी को निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।