{"_id":"6a6dca97c220064e5301884a","slug":"video-free-counseling-session-in-noida-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा में निशुल्क काउंसलिंग सत्र, साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के गुर सिखाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा में निशुल्क काउंसलिंग सत्र, साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के गुर सिखाए गए
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
Link Copied
सेक्टर-12 स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय की ओर से विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को निशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र के विशेषज्ञ व रिस्कबर्ग कंसल्टिंग के सीनियर मैनेजर प्रभात सिंह ने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी में करियर की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी।
प्रभात सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की मांग तेजी से बढ़ रही है। विद्यार्थियों को नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग, डेटा सुरक्षा और एथिकल हैकिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी रुचि विकसित करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न कोर्स, सर्टिफिकेशन और करियर पथ के बारे में भी जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।