{"_id":"6a20118c4921ac0af20b2398","slug":"video-gautam-buddha-nagar-athlete-monika-runs-a-golden-race-in-the-600-meter-event-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"600 मीटर रेस में गौतमबुद्ध नगर की एथलीट मोनिका ने लगाई स्वर्णिम दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर रेस में गौतमबुद्ध नगर की एथलीट मोनिका ने लगाई स्वर्णिम दौड़
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:05 PM IST
Link Copied
गौतमबुद्ध नगर की उभरती एथलीट मोनिका ने नई दिल्ली में आयोजित समर ओपन दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, खेल अकादमी और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 से 4 जून तक आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी मोनिका ने 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जिले का गौरव बढ़ाया। मोनिका वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।