{"_id":"698732a8d0d569494a055b37","slug":"video-greater-noida-priya-suicide-case-accused-constable-arrested-and-sent-to-jail-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा प्रिया सुसाइड केस: लाइसेंसी पिस्टल और मृतका की चप्पल बरामद, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा प्रिया सुसाइड केस: लाइसेंसी पिस्टल और मृतका की चप्पल बरामद, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार कर भेजा जेल
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:10 PM IST
Link Copied
थाना बिसरख पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष पंवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी मूलरूप से गांव ककड़ीपुर थाना रमाला जिला बागपत का निवासी है। वर्तमान में वह ऑफिसर सिटी प्रथम राज नगर एक्सटेंशन थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, कार, आरोपी की कार से मृतका की चप्पल बरामद की है। मृतका की चप्पल को अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और मृतका एक-दूसरे को पिछले पांच से छह वर्षों से जानते थे। आपस में करीबी संबंध थे। शादी को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। घटना वाले दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपी आशीष पंवार द्वारा अपनी महिला मित्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। घटना के दिन दोनों राधा स्काई सोसाइटी में पार्टी के लिए गए थे।
इसी दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कमरे में चली गई और आरोपी के बैग में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के संबंध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा-108, 62 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।