{"_id":"6a67584c6f0cf7bf0a02d8b2","slug":"video-income-tax-returns-of-21-anms-employed-by-health-department-in-noida-held-up-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: 21 एएनएम कर्मियों का अटका इनकम टैक्स रिटर्न, जुर्माने के डर से CMO पहुंचीं; लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 21 एएनएम कर्मियों का अटका इनकम टैक्स रिटर्न, जुर्माने के डर से CMO पहुंचीं; लगाए ये आरोप
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:38 PM IST
Link Copied
स्वास्थ्य विभाग में बिसरख ब्लॉक की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न अटक गया है। सोमवार को यह सभी एएनएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और अपना गुस्सा जाहिर किया। यही नहीं, एएनएम कर्मियों ने सीएमओ के ऑफिस में स्टाफ पर शिकायत के बावजूद बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान आईटीआर में जुर्माना लगने पर लेखा प्रभारी या चार्टेड अकाउंटेंट के जिम्मेदार होने की बात कही।
सोमवार की दोपहर करीब 18-20 एएनएम अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। एएनएम ने यह आरोप भी लगाया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए उन्हें ट्रांसपोर्टेशन सुविधा भी नहीं मिलती है। अर्चना राय ने बताया कि 21 एएनएम बिसरख ब्लॉक में टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करती हैं। उनका कहना है कि 2026- 2027 का इनकम टैक्स रिटर्न फार्म-16ए में 31000 रुपये दर्शाया गया है जबकि ऑनलाइन टीडीएस में शून्य नजर आ रहा है।
पिछले 15-20 दिनों से सभी एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग में संबंधित अधिकारी को कई बार समाधान के लिए संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्हें इनकम टैक्स में जुर्माना लगने का डर सता रहा है। ऐसे में नाराज एएनएम ने सीएमओ के सामने भी नाराजगी जाहिर की और समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। सीएमओ ने मौके पर ही अकाउंट विभाग के स्टाफ को बुलाकर सभी दस्तावेजों की जांच की।
स्टाफकर्मी का कहना था कि इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या आ रही है, लेकिन उच्च अधिकारियों ने जल्द ही ठीक होने की बात कही है। ऐसे में उन्होंने एएनएम को एक सप्ताह में समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सौम्या कटियार, दीपा वर्मा, सीमा, रूपा देवी, अंतिमा राय, संयोगिता राय, सरिता राय, शांभी, अकांक्षा गुप्ता, सपना, ज्योति चौधरी, अलका, रीता, राखी, मीरा, सुमन और पुष्पा रानी मौजूद रहीं।
एएनएम को आयकर विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या होने की बात सामने आई है। जल्द ही चार्टेड अकाउंटेंट से बात कर समाधान कराया जाएगा।डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।