{"_id":"6a67012bb9b340846309cfcc","slug":"video-a-pregnant-woman-ended-her-life-by-jumping-in-front-of-a-train-along-with-her-two-young-children-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, घटना की जानकारी देते सीओ सदर अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, घटना की जानकारी देते सीओ सदर अजय कुमार
थाना जाखलौन इलाके के धौर्रा गांव के पास सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। महिला अपने तीन बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी, लेकिन पास में मौजूद एक ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
सात साल पहले हुई थी शादी
मृतकों की पहचान धौर्रा निवासी 35 वर्षीय दीपा यादव पत्नी विक्की, उसके दो वर्षीय बेटे कृष और तीन वर्षीय बेटी शिवांशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपा गर्भवती थी, उसकी शादी करीब सात साल पहले पाली क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके धौर्रा में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह दीपा अपने तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। ट्रेन आते देख एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर सुरक्षित बचा लिया, जबकि महिला और दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए।
शराब पीने का आदी है पति
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर उससे विवाद करता था। इसी से
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।