{"_id":"6a66fe11e6d35102e00cef8b","slug":"video-jalaun-car-crashes-into-roadside-water-tanker-accident-caught-on-cctv-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई कार, हादसा सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई कार, हादसा सीसीटीवी में कैद
जालौन-बंगरा रोड पर न्यू गैलेक्सी होटल के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से एक कार टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा न्यू गैलेक्सी होटल के सामने उस समय हुआ जब कार सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।