{"_id":"682aef6cd90fef9314075019","slug":"video-linemen-performed-risky-task-of-removing-tin-sheds-on-electric-wires-in-noida-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में: बिजली की तारों पर लाइनमैन बने स्पाइडरमैन, आंधी-बारिश में तार के बीच फंसी टीन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में: बिजली की तारों पर लाइनमैन बने स्पाइडरमैन, आंधी-बारिश में तार के बीच फंसी टीन शेड
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:14 PM IST
शनिवार दोपहर को नोएडा में आई भीषण आंधी और बारिश ने बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया। करीब 800 बिजली के पोल और 50 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इस बीच, सेक्टर 20 ट्रांसमिशन लाइन कार्यालय के पास एक हैरतअंगेज घटना ने सभी का ध्यान खींचा, जहां एक लाइनमैन ने स्पाइडरमैन की तरह बिजली के तारों पर स्लाइड करते हुए टीन शेड को हटाने का जोखिम भरा कार्य किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना ग्रेटर नोएडा से सेक्टर 20 आने वाली हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन पर हुई। आंधी के दौरान एक टीन शेड उड़कर बिजली के तारों पर फंस गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस स्थिति को सुधारने के लिए बिजली विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। लेकिन टीन शेड को हटाना आसान नहीं था, क्योंकि यह ऊंचाई पर तारों के बीच अटका हुआ था। ऐसे में एक लाइनमैन ने बिना किसी डर के बिजली के तारों पर चढ़कर, रस्सी और सुरक्षा उपकरणों की मदद से स्लाइड करते हुए टीन शेड को हटाया। इस दौरान लाइनमैन की बहादुरी और निपुणता को देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए। इस घटना के कारण सेक्टर 20 और आसपास के क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, अधिशासी अभियंता शुभम त्रिपाठी ने बताया कि वैकल्पिक लाइन के जरिए बिजली आपूर्ति सुचारू रखी गई, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। लाइनमैन की सूझबूझ और साहस की वजह से बड़ा हादसा टल गया। आंधी-बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए बिजली विभाग की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मरम्मत कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।