{"_id":"698cb4a38f28adc614068d47","slug":"video-mpl-season-5-kicks-off-with-a-bang-in-noida-with-cricketing-fervor-on-display-on-day-1-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में एमपीएल–सीजन 5 की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन दिखा क्रिकेट का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में एमपीएल–सीजन 5 की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन दिखा क्रिकेट का जोश
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:26 PM IST
नोएडा के सेक्टर 110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) के क्रिकेट ग्राउंड पर दिल्ली–एनसीआर के बहुप्रतीक्षित यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन 5 का शुभारंभ हुआ। टी–20 प्रारूप में आयोजित इस टूर्नामेंट की शुरुआत ओपनिंग डे पर खेले गए लीग मुकाबलों से हुई, जहां खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की तालियों ने माहौल को पूरी तरह क्रिकेटमय बना दिया।
उद्घाटन समारोह में डीन अकादमिक डॉ. तृप्ति अग्रवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी शिवम यादव और स्पोर्ट्स मैनेजर सलमान साजिद सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एमपीएल–सीजन 5 की साढ़े पांच फीट ऊंची आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया, जिसने खिलाड़ियों के बीच खिताब जीतने का उत्साह और बढ़ा दिया।
पहले दिन एमिटी और शारदा यूनिवर्सिटी रहीं विजेता-
पहले दिन लीग मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे एमयूआईटी नोएडा और एमिटी सोसाइटी नोएडा के बीच मैच से हुई। दिनभर चले मुकाबलों में टीमों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एमिटी स्कूल ऑफ साइंस ने एमयूआईटी को 57 रनों से पराजित किया, जबकि शारदा यूनिवर्सिटी ने जाकिर हुसैन कॉलेज को 58 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस सीजन में दिल्ली–एनसीआर के 16 प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में और भी रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।