{"_id":"693e9ac054b67838960fc0b0","slug":"video-residents-of-greater-noida-gaur-city-one-expressed-many-problems-in-amar-ujala-samvad-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: पार्क में आयोजन पर नाराजगी, ग्रीन बेल्ट जमीन का मुद्दा उठा; तेज स्पीकर भी बना कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: पार्क में आयोजन पर नाराजगी, ग्रीन बेल्ट जमीन का मुद्दा उठा; तेज स्पीकर भी बना कही ये बात
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:38 PM IST
ग्रेटर नोएडा गौड़ सिटी एक में स्थित छठें एवेन्यू के निवासियों ने पार्कों के समय से पहले बंद होने पर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि पार्कों में व्यावसायिक गतिविधि की जा रही है। एक सप्ताह में तीन से चार दिनों तक पार्कों में कोई न कोई आयोजन होता रहता है, जिसमें आयोजनकर्ता तेज आवाज के स्पीकर देर रात तक बजाते रहते हैं। जिसके कारण आसपास की सोसाइटी में रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सफाई, जाम, पार्किंग सहित कई मुद्दों को रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया। निवासियों ने बताया कि वह टाउनशिप मेंटेनेस चार्ज(टीएमसी) देने के लिए कभी विरोध नहीं करते हैं, लेकिन वह टीएमसी के लिए ओसी सर्टिफिकेट चाहते हैं। ताकि उनको पता चल पाए कि वह आखिरकार टाउनशिप में किस किस जगह का मेंटनेस दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब कोई सुविधा ही निवासियों को नहीं मिल रही है, तो एओए की ओर से टाउनशिप मेंटेनेस चार्ज( टीएमसी) क्यों दिया जाए।
निवासियों ने बताता कि टाउनशिप के पार्कों पर सेंसरशिप लगा दी गई है कि साढ़े सात बजे के बाद तीनों पार्कों को नहीं खोला जाएगा। जबकि पार्क पहले 11 बजे तक खोले जाते थे। बिल्डर की ओर से मनमानी का आदेश जारी कर दिया गया है। जो सरासर गलत है। निवासियों का कहना है कि यदि उनको पार्कों के लिए सड़कों पर बैठना होगा तो वह भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पतालों के पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर गड़ियों को खड़ा किया जा रहा है। जिसके कारण जाम लगता है। इसके साथ ही निवासियों से ही पार्किंग का पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट को स्कूल को बेच दिया गया। लावारिस कुत्तों के आतंक से हर निवासी परेशान है। लंबे समय से सड़क नहीं बनाई गई है,जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे है। ग्रेप चार लागू हो गया है,लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।