{"_id":"68e9f4d871c2136bc40d75b6","slug":"video-run-for-empowerment-organised-at-noida-stadium-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mission Shakti 5.0: नोएडा स्टेडियम में रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन, सांसद महेश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Shakti 5.0: नोएडा स्टेडियम में रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन, सांसद महेश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
नोएडा स्टेडियम में रन फॉर एम्पावरमेंट ने समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया। नोएडा में चल रहे मिशन शक्ति के तहत रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन नोएडा स्टेडियम में किया गया। इसका शुभारंभ नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया। इसमें भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों, एनजीओ से जुड़ी महिलाओं और स्कूलों की छात्राओं भाग लिया गया रन फॉर एंपावरमेंट में भाग ले रही महिलाओं ने इसके माध्यम से नारी सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश फैलाने के लिए प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता प्लेकार्ड्स के साथ स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर दौड़ लगाई। यह दौड़ नोएडा स्टेडियम में शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए नोएडा स्टेडियम में समाप्त हुई। जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें जागरूकता अभियान, कल्याणकारी योजनाएं और महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है। रन फॉर एंपावरमेंट में शामिल हुई प्रतिभागियों ने नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौड़ ने न केवल जागरूकता फैलाई, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस द्वारा किए जा रहे ये प्रयास महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।