{"_id":"6829d511ae0f38801e0d6ce7","slug":"video-survey-of-wrestling-arenas-and-facilities-will-be-conducted-in-noida-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कुश्ती अखाड़ों व सुविधाओं का कराया जाएगा सर्वे, कुश्ती को मिलेगा नया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कुश्ती अखाड़ों व सुविधाओं का कराया जाएगा सर्वे, कुश्ती को मिलेगा नया मुकाम
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 06:09 PM IST
नवनियुक्त कुश्ती जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने रविवार को नोएडा सेक्टर-52 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में कुश्ती को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला लक्ष्य जिले के सभी अखाड़ों का सर्वे करना होगा। इसके तहत वे वहां के कोच और खिलाड़ियों से संवाद कर वर्तमान सुविधाओं की स्थिति का आकलन करेंगे और जरूरतों को चिन्हित करेंगे। सतपाल यादव ने बताया कि वे फेडरेशन से संपर्क कर जिले में अधिक से अधिक मैट उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। साथ ही उन्होंने नए अखाड़ों के निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने सरफाबाद और सोरखा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में सबसे अधिक कुश्ती खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद यहां बने 40 करोड़ की लागत वाले मिनी स्टेडियम में कुश्ती के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में कुश्ती के लिए विशेष स्टेडियम का निर्माण आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।