{"_id":"68297a510ff914fefc0dcea2","slug":"video-lkhanauu-ma-radavaja-bsa-ka-halta-khasata-safara-kasa-haga-sarakashhata-va-sahana-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में रोडवेज बसों की हालत खस्ता, सफर कैसे होगा सुरक्षित व सुहाना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में रोडवेज बसों की हालत खस्ता, सफर कैसे होगा सुरक्षित व सुहाना?
राजधानी लखनऊ में रोडवेज बसों की हालत खस्ता है। आग बुझाने के यंत्र बदहाल व खाली पड़े। फर्स्ट एड बॉक्स या तो खाली हैं या कबाड़ की तरह पड़े है। यह नजारे किसी प्राइवेट बस का नहीं बल्कि कैसरबाग बस स्टेशन पर खड़ी रोडवेज एवं अनुबंधित बसों के हैं। गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। चार दिन पहले किसान पथ पर स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। इसके बाद रोडवेज बसों की ये तस्वीरें लोगों को डरा रही हैं। सवाल यही है कि यदि किसी कारण दुर्घटना होती है या बस में आग लग जाती है तो यात्रियों की जान कितनी सुरक्षित है। फोटो और नाम ना छापने की शर्त पर एक चालक ने बताया कि जो सिलेंडर मिलते हैं, कुछ दिन में उनका प्रेंशर कम हो जाता है। इसका हमें पता भी नहीं चलता। वहीं अनुबंधित बस के चालक ने बताया कि मालिक ने एक बार ही दिया था। उसके बाद खबी पूछा भी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।