{"_id":"699064f7e615f8687004223d","slug":"video-thrill-in-both-cricket-matches-on-fifth-day-in-mpl-season-five-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमपीएल सीजन 5: सुपर ओवर और आखिरी गेंद तक चले मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएल सीजन 5: सुपर ओवर और आखिरी गेंद तक चले मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:35 PM IST
Link Copied
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित महर्षि प्रीमियर लीग सीजन पांच में पांचवें दिन क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन के दोनों मुकाबले इतने करीबी रहे कि दर्शकों की धड़कनें आखिरी पल तक थमी रहीं।
पहला मुकाबला आईआईटीएम और एमिटी के बीच खेला गया, जो निर्धारित ओवरों में टाई हो गया। दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैच का परिणाम सुपर ओवर में निकला, जहां आईआईटीएम ने बेहतरीन संयम और आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर के दौरान मैदान पर मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
दिन का दूसरा मुकाबला गलगोटिया यूनिवर्सिटी और वीआईपीएस के बीच खेला गया। यह मैच भी आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंततः गलगोटिया ने महज़ 2 रनों से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। आखिरी ओवर में दर्शकों की सांसें थमी रहीं और जीत के साथ गलगोटिया की टीम में जश्न का माहौल देखने को मिला।
एमपीएल सीजन 5 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होते जा रहे हैं। दिल्ली–एनसीआर के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीच चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हर टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतर रही है।
अब सबकी निगाहें आगामी मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम निरंतर प्रदर्शन के दम पर फाइनल की ओर कदम बढ़ाती है और अंततः ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।