{"_id":"69650006447906757901762f","slug":"video-family-members-of-deceased-julekhan-block-road-demanding-arrest-of-accused-in-nuh-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक जुलेखान के परिजनों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक जुलेखान के परिजनों ने किया रोड जाम
राहुल तिवारी
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:37 PM IST
Link Copied
पुन्हाना शहर के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार शाम हुए झगड़े में मारे गए जुले खां के मामले को लेकर गुस्साए परिजनों ने सोमवार दोपहर बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुन्हाना-जुरेहड़ा रोड पर जाम लगा दिया। जाम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। करीब आधा घंटे तक रहे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले मृतक के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शाम 8 बजे तक का समय दिया था। जिस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा और शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद जाम खुलवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।