{"_id":"69cfc68ea97da2e7a9094b79","slug":"video-women-angry-over-dumping-yard-in-nuh-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में डंपिंग यार्ड से भड़की महिलाओं का गुस्सा, कूड़ा जलाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में डंपिंग यार्ड से भड़की महिलाओं का गुस्सा, कूड़ा जलाकर किया प्रदर्शन
नूंह शहर के नलहड मंदिर रोड पर नगरपरिषद द्वारा अवैध रुप से बनाए गए डंपिंग यार्ड को लेकर शहरवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले शहर की महिलाओं ने इसे लेकर प्रदर्शन किया था वहीं शुक्रवार को भी शहर की दर्जनों महिलाओं ने शहर में रोष मार्च निकालते हुए नप कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां पर महिलाओं ने अपने साथ लाए हुए कूड़े को जलाया और कर्मचारियों को एहसास करवाया कि किस प्रकार से डंपिंग यार्ड से उठता धुआं उनकी सांस घोट रहा है। साथ ही महिलाओं ने नप कार्यालय के अंदर खूब बवाल काटा।
शहरवासी ममता कौशिक, किशोर घासेड़ा, राजू शर्मा, अंजलि, प्रवीण, नेहा आदि ने कहा कि पूरे शहर का कूड़ा नगरपरिषद ने अवैध रुप से नलहड मंदिर रोड के किनारे डाला हुआ है। जिसमें से हर समय बदबू व धुआं उठता रहता है। क्योंकि यार्ड शहर की पश्चिम दिशा में है और अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं ही चलती है। जिसके कारण इसकी बदबू व धुएं का गुबार शहर के पंड़ित मोहल्ले, हिंदू हाई स्कूल के पीछे की कालोनी समेत करीब आधे शहर को परेशान करती है। साथ ही पांड़वकालीन नलहड़ मंदिर पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग जाते है। जिन्हें इस कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू व सड़क पर रिसते गंदे पानी से पार होकर जाना पड़ता है।
नगरपरिषद की लापरवाही: प्रदर्शन करने वाली महिलाएं शुक्रवार को शहर में रोष मार्च निकालते हुए अपने साथ कूड़ा लेकर नगरपरिषद कार्यालय पहुंची। यहां पर उन्होंने नगरपरिषद कार्यालय के अंदर कूड़ा जलाया, जब नप के स्टाफ ने उसका विरोध किया तो महिलाओं ने उन्हें एहसास करवाया कि इस बदबू और धुएं उन्हें हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करते वक्त आरोप लगाया कि नप प्रशासन जानबूझकर इस समस्या से आंख बंद कर रहा है। नप की व्यवस्था शहरवासियों को सुविधाएं देने के लिए बनाई हुई, लेकिन यहां तो सारी असुविधाएं ही नप के द्वारा पैदा की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।