Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
BJP position strengthened with departure of nine councilors from MCD Standing Committee
{"_id":"69cbe4606f457f668c0c510a","slug":"video-bjp-position-strengthened-with-departure-of-nine-councilors-from-mcd-standing-committee-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एमसीडी स्थायी समिति से नौ पार्षदों की विदाई, आप को झटका, भाजपा की स्थिति हुई मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एमसीडी स्थायी समिति से नौ पार्षदों की विदाई, आप को झटका, भाजपा की स्थिति हुई मजबूत
एमसीडी की स्थायी समिति से मंगलवार को 18 में से नौ पार्षदों को ड्रा प्रक्रिया के जरिए सेवानिवृत्त कर दिया गया। इस फेरबदल से जहां आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, वहीं भाजपा की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है। दरअसल, पहले वर्ष समिति के आधे सदस्यों को लॉटरी (ड्रा) के माध्यम से सेवानिवृत्त किया जाता है, जबकि इसके बाद हर वर्ष 50 प्रतिशत पुराने सदस्य स्वतः रिटायर होते हैं।
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने डीएमसी एक्ट के प्रावधानों के तहत सबसे पहले वार्ड समितियों से चुने गए 12 सदस्यों में से छह और सदन से चुने गए छह सदस्यों में से तीन सदस्यों को ड्रा के सेवानिवृत हटाया गया। वार्ड समितियों की श्रेणी में करोल बाग जोन से आप के अंकुश नारंग, केशवपुरम से भाजपा की शिखा भारद्वाज, नजफगढ़ से भाजपा के इंद्रजीत सहरावत, शाहदरा दक्षिण से भाजपा की नीमा भगत, मध्य जोन से भाजपा के राजपाल सिंह और नरेला से भाजपा की अंजू देवी का नाम निकला। वहीं सदन से चुने गए सदस्यों में आप के मोहम्मद आमिल मलिक और मोहिनी के साथ भाजपा के पंकज लूथरा भी सेवानिवृत्त घोषित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।