Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
VIDEO : From preparations for Chhath Puja to chaos in Delhi see this special report
{"_id":"6728c5849e5ffb235e0e5bd3","slug":"video-from-preparations-for-chhath-puja-to-chaos-in-delhi-see-this-special-report","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों से लेकर अव्यवस्था तक, देखें ये रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों से लेकर अव्यवस्था तक, देखें ये रिपोर्ट
दिल्ली में छठ पूजा के लिए यमुना के घाट तैयार हो रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खासा इंतजाम किए हैं। उन्हें खुले आसमान के नीचे रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। रात में विश्राम के लिए घाट पर टेंट की व्यवस्था होगी। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कृत्रिम घाट भी मौजूद हैं। पूजा के लिए घाट के पास अलग से भी मंडप बने। यमुना में अर्घ्य देने से रोकने के लिए घाट के चारों ओर बैरिकेडिंग मौजूद है। श्रद्धालु सात नवंबर की शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। इनमें भजन, गीत आदि होंगे। वहीं, दूसरी ओर की तस्वीर हैरान कर देने वाली है। यमुना पर बने आईटीओ पुल पर गंदगी फैली हुई है। साइकिल लेन पर प्लास्टिक कचरे का ढेर है। आम लोग गाड़ियां रोक कर यहीं से कूड़ा डालते हैं। नदी में कूड़ा डालने के बाद थैलियां यहां-वहां छोड़ देते हैं। सूखे फूल, प्लास्टिक कचरा आदि से यमुना लबालब है। पुल पर जगह-जगह गंदगी फैली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।